फर्रुखाबाद:गैंगेस्टर एक्ट के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, अभियुक्त को दो वर्ष का कारावास

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के निर्देशन में “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी लगातार की जा रही है। इसी क्रम में फतेहगढ़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।

थाना कायमगंज क्षेत्र के अभियुक्त विजयपाल पुत्र मैकूलाल निवासी महादेवपुर पर मु0अ0सं0 17/2002, वाद सं0 125/2002, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना उपरांत आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

फतेहगढ़ पुलिस टीम, मॉनिटरिंग सेल, अभियोजन पक्ष एवं कोर्ट पैरोकार/मोहर्रिर के अथक प्रयास और प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप मा0 स्पेशल गैंगेस्टर एक्ट कोर्ट, फर्रूखाबाद ने अभियुक्त को दोषसिद्ध कर 02 वर्ष का कठोर कारावास एवं 05 हजार रुपये का अर्थदंड सुनाया।

इस प्रभावी पैरवी में एडीजीसी श्री शैलेश कुमार, कोर्ट मोहर्रिर मो0 हे0का0 राजेश कुमार तथा पैरोकार हे0का0 श्याम जी का सराहनीय योगदान रहा।

यह फैसला न केवल अपराधियों के हौसले पस्त करने वाला है, बल्कि फतेहगढ़ पुलिस की अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।