फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में फतेहगढ़ साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। NCRP पोर्टल पर पंजीकृत एक ऑनलाइन साइबर शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी के शिकार पीड़ित को ₹1,00,000 की धनराशि वापस कराई।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी अमृतपुर/क्राइम श्री अजय वर्मा के नेतृत्व में की गई।
मामला क्या है?
थाना कादरीगेट निवासी श्री अमोल कुमार सिंह से साइबर ठगों ने अधिक लाभ देने का लालच देकर कुल ₹6,71,119 की ठगी की थी। पीड़ित ने इस संबंध में साइबर पुलिस फतेहगढ़ में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत संख्या 23104250061437 NCRP पोर्टल पर दर्ज की गई थी।
पुलिस की कार्रवाई
थाना साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार व उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी करने वाले खातों को फ्रीज कराया। माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम में आवेदक के खाते में ₹1,00,000 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
पीड़ित को मिला राहत
इस कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। शेष राशि वापस दिलाने के प्रयास जारी हैं।
साइबर अपराध से बचाव के लिए अपील
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे साइबर ठगों से सतर्क रहें और किसी भी लालच में आकर निवेश न करें।
साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। अथवा www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। निकटतम थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर भी लिखित शिकायत दी जा सकती है।
संदेश:
सतर्क रहें, जागरूक रहें। साइबर क्राइम पुलिस उत्तर प्रदेश सदैव आपकी सेवा में तत्पर है।
