फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2025 थाना कादरीगेट पुलिस ने साइबर ठगी में संलिप्त अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से साइबर अपराध में प्रयुक्त उपकरण, नगदी, बैंक खातों में जमा राशि, संदिग्ध मोबाइल नंबर एवं क्रिप्टोकरेंसी (USDT) का बड़ा लेन-देन उजागर हुआ है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन में, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में की गई। थाना कादरीगेट पर पंजीकृत मु.अ.सं. 203/2025, धारा 318(4) बीएनएस व 66(D) IT Act के तहत अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते:
1. अभिषेक सिंह भदौरिया उर्फ रौनक, पुत्र धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, निवासी सरस्वती कॉलोनी, गली नं. 11, थाना रेलवे कॉलोनी, जनपद कोटा, राजस्थान।
2. सचिन कुमार जग्रवाल, पुत्र सुरजीत सिंह, निवासी सरस्वती कॉलोनी, गली नं. 11, थाना रेलवे कॉलोनी, जनपद कोटा, राजस्थान।
3. जितेन्द्र खंगार, पुत्र राजेश खंगार, निवासी डडवाड़ा, थाना भीमगंज मंडी, जनपद कोटा, राजस्थान।
घटना का विवरण:
पीड़ित जयन्त कटियार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके नाम के QR कोड का दुरुपयोग कर 1,92,500 रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई। थाना कादरीगेट पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को राजस्थान से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे:
पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूला कि वे पिछले छह महीनों से पाकिस्तान की +92 सीरीज के व्हाट्सएप नंबरों के माध्यम से साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे। वे भोले-भाले लोगों से बैंक खाता, एटीएम कार्ड और QR कोड लेकर उनका उपयोग अवैध लेनदेन में करते थे। ठगे गए रुपये को क्रिप्टोकरेंसी USDT में कन्वर्ट कर विदेशी स्कैनरों पर भेज दिया जाता था। वे इस पूरे लेन-देन में 6% कमीशन लेते थे, जबकि शेष राशि ठगों को भेज दी जाती थी।
बरामदगी का विवरण:
04 मोबाइल फोन
01 लैपटॉप
₹21,600 नकद
₹40,000 फ्रीज बैंक खातों में लगभग ₹4 लाख मूल्य की USDT क्रिप्टोकरेंसी ट्रांसफर
आपराधिक इतिहास:
अभी तक थाना कादरीगेट में मु.अ.सं. 203/2025 में नामित हैं। अन्य राज्यों से अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ़्तारी में शामिल पुलिस टीम:
निरीक्षक अपराध श्री चन्द्रिका प्रसाद, उप निरीक्षक विशेष कुमार, उप निरीक्षक कपिल कुमार कुशवाह, आरक्षी कुलदीप कुमार, मंजीत सिंह, अनुज सिंह, प्रशांत कुमार फतेहगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई साइबर अपराध के विरुद्ध एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने इस कार्य के लिए पूरी टीम को बधाई दी और आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अज्ञात नंबरों से आने वाले संदेशों से सतर्क रहें।
