फर्रुखाबाद:पुलिस को बड़ी सफलता, NDPS केस में अभियुक्त विक्की कटियार को 10 वर्ष का सश्रम कारावास

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक लखनऊ के निर्देशन में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वर्ष 2020 में पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में अभियुक्त विक्की उर्फ बूटी कटियार पुत्र विनोद कटियार निवासी सातनपट्टी कोतवाली फर्रुखाबाद को अदालत ने दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष का सश्रम कारावास तथा ₹1 लाख रुपये के आर्थिक दंड की सजा सुनाई है।

उल्लेखनीय है कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना मऊदरवाजा जनपद फतेहगढ़ में मु.अ.सं. 62/2020, वाद संख्या 204/2020, धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। विवेचना उपरांत पुलिस द्वारा आरोप पत्र मा० न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

फतेहगढ़ पुलिस टीम, मॉनिटरिंग सेल, अभियोजन पक्ष, कोर्ट पैरोकार व कोर्ट मोहर्रिर द्वारा किए गए अथक प्रयासों और प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप आज दिनांक 04 जुलाई 2025 को मा० एडीजे-07/एनडीपीएस एक्ट अदालत, फर्रूखाबाद ने अभियुक्त को दोषसिद्ध कर कठोर सजा सुनाई।

इस कार्यवाही में विशेष योगदान देने वालों में एडीजीसी श्री दिनेश सिंह चौहान, कोर्ट मोहर्रिर महिला हेड कांस्टेबल अल्का और पैरोकार कांस्टेबल नितिन कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे। पुलिस विभाग द्वारा इस निर्णय को नशे के खिलाफ जारी अभियान में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया गया है। फतेहगढ़ पुलिस ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि नशे के सौदागरों के लिए जनपद में कोई स्थान नहीं है।