फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2025 आज आपातकाल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का “काला अध्याय” बताया। उन्होंने आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया, तत्पश्चात फतेहगढ़ विकास भवन में आयोजित आपातकाल प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन किया।
इसके उपरांत फतेहगढ़ के जे.जे.आर. पैलेस में आयोजित आपातकाल विषयक सेमिनार को संबोधित करते हुए मंत्री जयवीर सिंह ने कहा “आज 1975 में लगे आपातकाल का 50वां वर्ष है। कांग्रेस ने लोकतंत्र की आत्मा को कुचलने का कार्य किया था। प्रेस, न्यायपालिका और नागरिक अधिकारों पर प्रतिबंध लगाए गए। यह दिन भारतीय इतिहास का सबसे काला अध्याय था।”
उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि,
“इंदिरा गांधी के नेतृत्व में एक परिवार विशेष को बचाने के लिए देश के संविधान को ताक पर रख दिया गया। आज वही दल जो उस समय विरोध में थे, आज कांग्रेस के साथ INDIA गठबंधन में शामिल हैं। देश में यदि किसी ने लोकतंत्र को मजबूत किया है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की सरकार है।”
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा –
“1975 में लगाए गए आपातकाल ने लोकतंत्र को शर्मसार किया। हजारों लोगों को जेल में डाला गया, संघ पर प्रतिबंध लगा और प्रेस की स्वतंत्रता को कुचला गया। युवा पीढ़ी को उस समय की सच्चाई जाननी चाहिए।”
लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान
कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानियों को मंत्री जयवीर सिंह, सांसद मुकेश राजपूत और भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा द्वारा शाल व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में प्रमुख रूप से जगदीश चंद्र पांडे, कैलाश चंद्र गंगवार, राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, सतीश चंद्र कटिहार, राकेश कुमार कटिहार, विजय वर्मा, अगनेलाल, चंद्रपाल वर्मा, चंद्रशेखर वर्मा, राजवीर सिंह यादव, सुरेश चंद्र और राधेश्याम का नाम शामिल है।
उपस्थित गणमान्यजन:
कार्यक्रम में सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व विधान परिषद सदस्य मनोज अग्रवाल, संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत एवं रूपेश गुप्ता, वरिष्ठ नेता डॉ. रजनी सरीन, जिला महामंत्री जीएस राठौर, हिमांशु गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, रवि बाजपेई एवं डॉ. ठाकुर अभिषेक सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया ने किया।
