(द दस्तक 24 न्यूज़) , 25 जुलाई 2025 भारतीय किसान यूनियन (भारत का किसान संगठन) द्वारा आज एक अहम बैठक का आयोजन जनपद फर्रुखाबाद में सम्पन्न हुआ। बैठक में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अरविंद यादव, मंडल अध्यक्ष (कानपुर मंडल) श्री रवि प्रताप सिंह और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान कानपुर जोन प्रभारी प्रमांकांत मिश्र द्वारा संगठन के अनुशासन और पद की गरिमा के विरुद्ध आचरण करने की बात सामने आई। संगठन के उच्च पदाधिकारियों द्वारा उन्हें समझाने का पूरा प्रयास किया गया, लेकिन सकारात्मक परिणाम न मिलने के चलते अंततः श्री प्रमांकांत मिश्र को संगठन के सभी पदों से मुक्त करने का निर्णय लिया गया। प्रमांकांत मिश्र, पुत्र श्री शंभू दयाल मिश्र, ग्राम खिमसेपुर, जिला फर्रुखाबाद निवासी हैं। संगठन की ओर से यह निर्णय संगठन की मर्यादा और अनुशासन को बनाए रखने के लिए लिया गया है। यह जानकारी बुंदेलखंड कानपुर क्षेत्र (उ.प्र.) के अध्यक्ष श्री बैजनाथ अवस्थी द्वारा अधिकृत रूप से प्रेस को प्रदान की गई।
