फर्रुखाबाद:भोजपुर विधायक नागेंद्र राठौर ने हनुमान मंदिर में चढ़ाया 51 किलो का घण्टा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितम्बर 2025 जनपद के भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नागेंद्र राठौर ने आज धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर आस्था प्रकट की। उन्होंने श्रृंगीऋषि की तपोभूमि श्रृंगीरामपुर स्थित श्री हनुमान मंदिर में पहुंचकर 51 किलो वजनी घण्टा चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त किया।

इसके बाद विधायक राठौर ने खुदागंज स्थित श्री हनुमान मंदिर में भी दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की खुशहाली और जनता की समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय लोग मौजूद रहे। मंदिर प्रांगण में विधायक के स्वागत में भक्तों ने पारंपरिक ढंग से पूजा-अर्चना की। विधायक नागेंद्र राठौर ने कहा कि—”श्रृंगीऋषि की तपोभूमि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां आकर आत्मिक शांति का अनुभव होता है। मैं प्रभु श्री हनुमान से जनता की सुख-समृद्धि और क्षेत्र के विकास की कामना करता हूँ।”

 उल्लेखनीय है कि विधायक राठौर लगातार धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेकर जनता से सीधा जुड़ाव बनाए रखते हैं।