फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 नबम्बर 2025 आज कायमगंज के पी.एन. फाउंडेशन स्कूल में ‘विधायक खेल स्पर्धा’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुरभि गंगवार रहीं, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन एवं क्षेत्रवासियों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। डॉ. गंगवार ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर रहे बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम वर्क और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं।
विधायक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को खेल एवं शिक्षा दोनों क्षेत्रों में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, अभिभावक, शिक्षक और स्थानीय गणमान्य मौजूद रहे। सभी ने बच्चों के उत्साह और खेल भावना की सराहना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।
