फर्रुखाबाद:चकबंदी को लेकर भारतीय किसान यूनियन का धरना समाप्त, प्रशासन से बनी सहमति

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जुलाई 2025 जनपद में चल रही चकबंदी प्रक्रिया के विरोध में भारतीय किसान यूनियन द्वारा जिला मुख्यालय पर आयोजित धरना मंगलवार को प्रशासनिक वार्ता के बाद शांतिपूर्वक समाप्त कर दिया गया।

किसानों की मांगों को लेकर यूनियन पदाधिकारी जिला अध्यक्ष श्री अजय कटियार, प्रभाकांत मिश्रा, अरविंद शाक्य, श्री लक्ष्मी शंकर जोशी, संजय यादव और मुकेश शर्मा की अगुवाई में प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की गई। वार्ता के दौरान एसडीएम महोदय ने किसानों को आश्वासन दिया कि चकबंदी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और अनियमितता पाए जाने पर प्रक्रिया को रोका जाएगा।

यूनियन की मांगों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने 5 सदस्यीय संयुक्त टीम का गठन किया है, जो मामले की गंभीरता से जांच करेगी। आगामी बैठक कल 02 जुलाई 2025 को प्रातः 11 बजे जिला मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रशासन और किसान यूनियन के पदाधिकारी पुनः वार्ता करेंगे।

धरना शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और किसान यूनियन ने ‘जय जवान जय किसान’ के नारों के साथ धरना समाप्त करने की घोषणा की।