फर्रुखाबाद:किसानों से अवैध बसूली से नाराज भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं चौकी का किया घेराव

द दस्तक 24 न्यूज । फर्रुखाबाद किसानों से अबैध बसूली से नाराज भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता ने भाग घटियाघाट चौकी का घेराव किया।

फर्रुखाबाद के किसान रोजाना ट्रैक्टरों से मक्का व मूंगफली बेचने के लिए अल्लाहगंज बाजार आते जाते हैं।

पुलिस चौकी के सामने वाहन रोक कर अबैध वसूली किए जाने के कारण काफी लंबा जाम लग गया। पीड़ित किसानों ने इस बात की जानकारी भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों को दी। भाकियू के जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य, लक्ष्मी शंकर जोशी मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह नगर महामंत्री कमलेश शाक्य ,विमलेश शाक्य ,विजय सिंह शाक्य ,शिवराम सिंह शाक्य सहित करीब तीन दर्जन किसान सुबह करीब 8 बजे पांचाल घाट पहुंचे।

किसान नेता को घटियाघाट चौकी पर इकट्ठे होता देख प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया और किसान नेताओं को वहां से समझा-बुझाकर वापस किया। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा भविष्य मैं अगर ऐसा हुआ तो फिर घेराव किया जाएगा।