फर्रुखाबाद, भारतीय किसान यूनियन टिकैत किसानों की समस्याओं को लेकर 26 दिसंबर दिन शुक्रवार से एक पंचायत का आयोजन करने जा रही है। इस पंचायत में किसानों की किसी भी प्रकार की समस्या को वहीं बैठकर उसका समाधान कराया जाएगा। जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने किसानों से अपील की है कि किसान ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर पंचायत को सफल बनाएं और अपनी समस्या का समाधान यहीं पर पाएं। इस पंचायत में जिला अध्यक्ष जी, तहसील अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष ग्राम अध्यक्ष सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस पंचायत का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को दूर करना है।
फर्रुखाबाद: किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत रामपुर ढंफरपुर मे 26 दिसंबर को करेगी पंचायत
