फर्रुखाबाद: भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने निकाली सदभावना तिरंगा किसान ट्रैक्टर यात्रा


जनपद फर्रुखाबाद में तिरंगा सद्भावना किसान ट्रैक्टर यात्रा का आज शुक्रवार को सफल आयोजन किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में जनपद के किसान अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर जिला मुख्यालय की ओर बड़े स्थानीय पुलिस द्वारा जगह-जगह पर उपरोक्त ट्रैक्टरों को रोका गया और यात्रा को असफल करने का प्रयास किया गया ब्लॉक नवाबगंज में जिला अध्यक्ष किसान यूनियन अरविंद शाक्य को सुबह ही उनके घर पर पुलिस द्वारा नजर बंद किया गया इसके पश्चात भी कई ट्रैक्टर नवाबगंज में पुलिस द्वारा रोके गए ढिलावल स्थित बघार चौराहे पर कानपुर मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा एवं जिला प्रवक्ता विधिक सलाहकार अजय कटियार के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में ट्रैक्टर को पुलिस द्वारा रोका गया काफी गहमा गहमी के बावजूद भी पुलिस द्वारा ट्रैक्टरों को रवाना नहीं किया गया इस अवसर पर प्रभाकांत मिश्रा एवं अजय कटियार की स्थानीय अधिकारियों से जमकर नोक झोंक हुई उक्त अवसर पर बोलते हुए प्रभाकांत मिश्रा ने कहा कि शासन एवं प्रशासन द्वारा तिरंगा किसान ट्रैक्टर यात्रा को बलपूर्वक रोका जा रहा है हम किसानों के साथ घोर अन्याय किया जा रहा है किसानों की आवाज को दबाने का कार्य किया जा रहा है अजय कटियार ने कहा कि देश की अड़सठ फीसदी जनसंख्या गांव से आती है यदि किसानों और मजदूरों को ही तिरंगा यात्रा निकालने से रोका जाएगा तो मैं समझता हूं कि यह जो सरकार आजादी का महोत्सव मानना चाह रही है यह सार्थक सिद्ध नहीं होगा आगे उन्होने कहा कि देश का विकास तभी संभव है जब देश का किसान खुशहाल होगा देश के विकास का रास्ता किसान के घर से होकर जाता है यह केंद्र और राज्य सरकार को मानना होगा इस दौरान उपस्थित जिला अध्यक्ष अरविंद शाक्य ने कहा कि किसानों का दमन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा किसानों की लड़ाई हमारा संगठन अंतिम सांस तक लड़ता रहेगा हम झुकने वाले नहीं है हम डरने वाले नहीं है हम किसानों की आवाज को बुलंद करने वाले हैं बघार पर 11 सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया गया जिला कार्यालय स्थित नेकपूर चौरासी पर जनपद के किसान लगभग एक सैकड़ा ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे और अपनी यात्रा कलेक्ट्रेट तक ले जाने के लिए कलेक्ट्रेट की और कूच करने लगे नेकपुर चौरासी पर पुलिस द्वारा बलपूर्वक ट्रैक्टरों को रोक लिया गया शासन एवं प्रशासन के बड़े अधिकारियों द्वारा नेजपुर चौरासी में यात्रा को रोका गया नेकपुर चौरासी स्थित कार्यालय पर गहमा गहमी का माहौल बना रहा किसानों एवं प्रशासनिक अधिकारियों में लगातार नोकझोंक होती रही इसी प्रकार ब्लाक शमशाबाद कायमगंज कमालगंज एवं राजेपुर ब्लॉक के जमापुर चौराहे पर ट्रैक्टरों को पुलिस द्वारा रोका गया किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के दौरान कानपुर मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा,मंडल मीडिया प्रभारी मितेश कुमार सिन्हा, जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य,जिला प्रवक्ता एवं विधिक सलाहकार अजय कटियार,जिला मीडिया प्रभारी अभय यादव,जिला सचिव कृष्ण गोपाल मिश्रा,ब्लॉकध्यक्ष राजेपुर अनीस सिंह सोमवंशी, जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव, नगरध्यक्ष योगेंद्र सिंह, जिला सचिव पुजारी कटियार, ब्लॉकध्यक्ष, कमालगंज ब्लॉकध्यक्ष विजय कटियार, विक्रांत सिंह राणा,प्रदीप कुशवाहा, सुग्रीव पाल, राजेश कटियार,सुधीर कटियार,अभिषेक कटियार,संतोष बाथम, विपुल सिंह,राजू बाथम,राजू सोमवंशी सहित कई सैकड़ो में किसान मौके पर मौजूद थे।