फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अक्टूबर 2025 संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा और सामाजिक न्याय की मांग को लेकर भारत मुक्ति मोर्चा के बैनर तले आज फर्रुखाबाद में जिला स्तरीय जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। यह रैली डॉ. भीमराव अंबेडकर तिराहा से प्रारंभ होकर शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। रैली के समापन पर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को मौके पर सौंपा गया।
रैली में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कहा कि देश में संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने सामाजिक न्याय, समान अवसर और दलित-पिछड़े वर्गों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामनिवास कठेरिया, धनी रामपाल एडवोकेट, रामबाबू वर्मा, मोहनलाल राजपूत, बृजेंद्र लाल, हरनंदन लाल, चंद्रपाल वर्मा, आसाराम, संतराम, चंद्रप्रकाश, सर्वेशलाल सहाय, सतीश चंद्र, रामतीरथ राजपूत, रामकुमार, रामप्रकाश, रामअवतार कुशवाहा, लालू कुशवाहा (प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य वार्ड नं. 4 राजेपुर), राधेश्याम, संत अलबेला आदि लोग शामिल रहे।
रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने “जय भीम! जय भारत! जय संविधान! जय मूलनिवासी!” के नारों से माहौल को गूंजायमान कर दिया। यह रैली पूर्णतः शांतिपूर्ण रही और प्रशासन की देखरेख में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
