फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अक्टूबर 2025 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) फर्रुखाबाद इकाई द्वारा आज जिले के लोकप्रिय नेता एवं किसानों के मसीहा जिला अध्यक्ष श्री अजय कटियार जी तथा उनके बड़े भाई कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री विजय कटियार जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में “सेवा दिवस” का आयोजन किया गया।
यह आयोजन रामबिलास गेस्ट हाउस, जसमई तिराहा, फर्रुखाबाद में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिले के समस्त पदाधिकारी, तहसील अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष तथा सैकड़ों किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अगुवाई जिला महासचिव अभय यादव ने की। उन्होंने बताया कि “सेवा दिवस” किसानों की एकता और समाज के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने जिला अध्यक्ष अजय कटियार जी और विजय कटियार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, दीर्घायु जीवन की कामना की।
जिला प्रचार मंत्री राजेश गंगवार ने अपने संदेश में कहा — “जनपद फर्रुखाबाद के कर्मठ, जुझारू किसानों के मसीहा आदरणीय अजय कटियार जी और संगठन को आंतरिक बल प्रदान करने वाले आदरणीय विजय कटियार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आप दोनों को सदैव स्वस्थ और दीर्घायु रखें।”
सेवा दिवस कार्यक्रम में किसानों ने सामाजिक सेवा और संगठन की मजबूती पर अपने विचार साझा किए तथा दोनों नेताओं के नेतृत्व में किसान एकता को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
