फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 श्री पांडेश्वर नाथ महाराज के पावन दरबार में चल रही श्री राम कथा के पंचम दिवस का आयोजन भक्ति एवं श्रद्धा से परिपूर्ण रहा। इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित पत्रकार एवं भजन गायक मुन्ना गुप्ता ने “मेरे रोम-रोम में बसने वाले राम” जैसे भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। भजन प्रस्तुति के उपरांत मंच पर श्री गुप्ता को विशेष सम्मान से अलंकृत किया गया। समाजसेवी श्वेता दुबे, प्रीति मिश्रा, राम जी पाठक, राजेश हजेला, रोहित शर्मा एवं बड़े भाई संजय गर्ग ने संयुक्त रूप से मुन्ना गुप्ता को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके योगदान की सराहना की।
श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से भजन प्रस्तुति का स्वागत किया और कथा स्थल पर आस्था व भक्ति का अनुपम वातावरण देखने को मिला। सम्मान प्राप्त कर मुन्ना गुप्ता ने मंच से कहा, “यह सम्मान मेरे लिए नहीं, प्रभु श्री राम की कृपा और भक्तिभाव के लिए है। मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूँ।” कार्यक्रम का संचालन कुशलता पूर्वक किया गया और बाबा पांडेश्वर नाथ महाराज के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भक्ति रस की गंगा बहती रही।
