(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जुलाई 2025 आज के डिजिटल युग में जहां एक क्लिक से बहुत कुछ संभव है, वहीं साइबर अपराधी भी तरह-तरह के झाँसे देकर आम लोगों को ठगने की फिराक में रहते हैं। लेकिन अच्छी बात ये है कि जागरूकता से इस अपराध से बचा जा सकता है। इसी का उदाहरण बने फर्रुखाबाद निवासी विनोद भइया, जो एक फर्जी कॉल के जाल में फँसने से बच गए।
हाल ही में उन्हें एक कॉल आया, जिसमें किसी अनजान व्यक्ति ने लुभावने ऑफर देकर बैंक खाते की जानकारी मांगी। लेकिन विनोद भइया ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत कॉल काट दिया और इस घटना की जानकारी अपने नजदीकी लोगों को दी।
विनोद भइया की यह सतर्कता आज समाज के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने न सिर्फ खुद को ठगी से बचाया, बल्कि अन्य लोगों को भी साइबर अपराध से सतर्क रहने का संदेश दिया।
कैसे करें पहचान ऐसे फर्जी कॉल्स/मैसेज की?
भारी इनाम, कैशबैक या लॉटरी जीतने के झूठे वादे
बैंक अधिकारी बनकर खाता या OTP पूछना
लिंक पर क्लिक कर ऐप डाउनलोड करने के लिए कहना
जल्दी निर्णय लेने का दबाव बनाना
साइबर ठगी से बचने के लिए करें ये उपाय:
1. किसी भी अंजान कॉल या मैसेज पर बैंकिंग या पर्सनल जानकारी साझा न करें।
2. किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
3. कोई भी ऐप ऑफिशियल वेबसाइट या प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करें।
4. OTP, ATM पिन, UPI पिन किसी से साझा न करें – यहां तक कि बैंक से आए व्यक्ति से भी नहीं।
ठगी हो जाए तो क्या करें?
यदि दुर्भाग्यवश आप साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं, तो तुरंत निम्न माध्यमों पर शिकायत दर्ज कराएं:
साइबर हेल्पलाइन नंबर: 1930
साइबर क्राइम पोर्टल: https://cybercrime.gov.in
