फर्रुखाबाद:हुतात्मा दिवस पर लोहिया अस्पताल में बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद द्वारा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 नवम्बर 2025 हुतात्मा दिवस के अवसर पर आज डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल परिसर में बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम श्री रजनीकांत जी ने किया। इस अवसर पर विभाग संयोजक अभिषेक जी, जिला मंत्री अखिलेश मिश्रा जी, जिला संयोजक सुदीप जी, सह संयोजक रोहन जी, जिलाध्यक्ष मुकेश जी, जिला गोरक्षा प्रमुख योगेंद्र जी, जिला मिलन केंद्र प्रमुख सरवन जी, जिला बलोपासना प्रमुख अनुज जी, जिला उपाध्यक्ष शिवकांत जी, नगर मंत्री विनोद जी, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र जी, नगर मंत्री चंदन जी, नगर सह संयोजक चंदन जी आर्यन जी, जिला कार्याध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह जी, नगर उपाध्यक्ष योगेश जी, दुर्गा वाहिनी जिला सह संयोजक खुशबू यादव जी, जिला सह मंत्री प्रवीन अवस्थी जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शिविर में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सैकड़ों यूनिट रक्तदान किया गया। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य हुतात्माओं की स्मृति में समाजसेवा एवं मानवता के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना है।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया और ऐसे आयोजन नियमित रूप से करने का संकल्प लिया।