फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 नवम्बर 2025 पतली महाकालेश्वर शक्ति धाम एलआईसी तिराहे पर स्थित इच्छापूर्ति खाटू श्याम मंदिर में बाबा श्याम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर बाबा श्याम की प्राण प्रतिष्ठा, सुंदरकांड पाठ तथा भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और वातावरण “जय श्री श्याम” व “जय बजरंगबली” के जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने बाबा श्याम और बजरंगबली की भक्ति में भाव-विभोर होकर भजन गाए। रात में भव्य आतिशबाजी और केक काटकर बाबा श्याम का जन्मदिन मनाया गया। पूरा परिसर दिवाली की तरह रोशनी से जगमगा उठा।
इस अवसर पर श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सागर कश्यप, जिला अध्यक्ष नितिन कुमार, रामविलास राठौर, राघवेंद्र ठाकुर, माला चौधरी, शैलेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रजत कश्यप, रिंकू गुप्ता, सुनील सक्सेना, पीलू शर्मा, गोविंद कश्यप, नीरज, मनोज सक्सेना कुशवाहा, आकाश, अमित कश्यप, गुप्ता परी ट्रेडर्स, जोगेंद्र बिहार, त्रिवेदी जी, गोपाल सक्सेना, शिवम सक्सेना, सचिन कश्यप, जोगिंदर यादव, सागर सक्सैना, सचिन कुमार, रविकांत गुप्ता, राजा भैया, संदेश अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, महेंद्र बाथम, मीडिया प्रभारी राहुल राठौर, राजू बाथम (लाइट वाले), ऋषभ राजपूत, जतिन, प्रशांत, अजय आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भक्तों ने भक्ति संगीत, आरती और प्रसाद वितरण के माध्यम से अपनी श्रद्धा अर्पित की। अंत में बाबा श्याम के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
