फर्रुखाबाद:मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए लखनऊ में लगेगा आयुष्मान कार्ड शिविर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश सरकार पत्रकारों के हित में एक और महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निर्देशन में स्टेट हेल्थ एजेंसी (साची) द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन 21 व 22 अगस्त (गुरुवार एवं शुक्रवार) को लखनऊ में किया जाएगा।

अपर निदेशक सूचना अरविंद कुमार मिश्र ने सभी जिलों के उप निदेशक, सहायक निदेशक एवं जिला सूचना अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को इस शिविर की जानकारी उपलब्ध कराएं। इस शिविर में पत्रकार अपने नए आयुष्मान कार्ड बनवा सकेंगे या पहले से बने कार्ड में आवश्यक संशोधन भी करा सकेंगे। विभाग का उद्देश्य है कि पत्रकारों और उनके परिवारों को इस योजना का लाभ समय पर और बिना किसी परेशानी के मिल सके। फर्रूखाबाद सहित प्रदेश के सभी जिलों के मान्यता प्राप्त पत्रकारों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों में इस शिविर में अवश्य प्रतिभाग करें और योजना का लाभ उठाएं।

👉 तिथियां – 21 व 22 अगस्त 2025 (गुरुवार-शुक्रवार)

👉 स्थान – लखनऊ (स्टेट हेल्थ एजेंसी कार्यालय)