फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत याकूतगंज विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 सितंबर 2025 कन्या प्राथमिक विद्यालय याकूतगंज विकासखंड बढ़पुर में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अनुपम अवस्थी एवं खंड शिक्षा अधिकारी की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ बेसिक शिक्षा अधिकारी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं ग्राम की महिलाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।

श्री अवस्थी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “शिक्षा और जागरूकता ही वास्तविक महिला सशक्तिकरण का आधार है।” उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112 आदि के बारे में विस्तार से बताया और बच्चों को आत्मरक्षा के प्रति सजग एवं प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को मिशन शक्ति से संबंधित पम्पलेट वितरित किए गए। विद्यालय परिवार, ग्रामवासी और छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए और महिला सशक्तिकरण के प्रति संकल्पित दिखे।