फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना कमालगंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 दिसंबर 2025 महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत दिनांक 21 दिसंबर 2025 को थाना कमालगंज क्षेत्र में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा से जुड़े कानूनों तथा सरकारी सहायता योजनाओं की जानकारी देना रहा।

कार्यक्रम के दौरान थाना कमालगंज पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों, महिलाओं एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, पॉक्सो एक्ट तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।

पुलिसकर्मियों ने उपस्थित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में बिना भय के पुलिस को सूचना देने एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर ठगी से बचाव तथा गुड टच–बैड टच के बारे में भी जागरूक किया गया।

अभियान के अंतर्गत महिलाओं को यह संदेश दिया गया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। थाना कमालगंज पुलिस द्वारा चलाया गया यह मिशन शक्ति अभियान महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जिससे समाज में सुरक्षा, विश्वास और जागरूकता का माहौल मजबूत हो रहा