फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अक्टूबर 2025 को मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत क्रिश्चियन ग्राउंड फर्रुखाबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला थाना फर्रुखाबाद एवं कादरीगेट मिशन शक्ति टीम द्वारा स्टॉल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में टीम ने महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए टीम ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे —
1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता), 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) आदि के बारे में विस्तार से बताया।
टीम ने उपस्थित बालिकाओं से संवाद कर उन्हें साइबर क्राइम, सोशल मीडिया पर सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में महिलाएं निसंकोच इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं मौजूद रहीं तथा मिशन शक्ति टीम की इस पहल की सराहना की।
