फर्रुखाबाद:जिला मुख्यालय पर जिले के नवनियुक्त जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने वोटर चेतना अभियान की जिला कार्यशाला की बैठक जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न कराई

फर्रुखाबाद,आज 22 नवंबर 2023 दिन बुधवार को आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर जनपद के नवनियुक्त जिला संगठन प्रभारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने  वोटर चेतना अभियान की जिला कार्यशाला बैठक जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न की। जिला संगठन प्रभारी ने अपने दो दिवसीय प्रवास के प्रथम दिन उन्होंने  जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों,मंडल अध्यक्षों,मोर्चा अध्यक्षों एवं मतदाता प्रमुखों को वोटर चेतना अभियान से जुड़ने के निर्देश दिए हैं।

    जिला संगठन प्रभारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने कहा लोकतंत्र में एक-एक वोट की कीमत होती है इसलिए 2024 के लोकसभा चुनाव से पूर्व ही नए मतदाता बनाने का कार्य पार्टी के सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को करना है। इसके लिए संगठन के द्वारा चलाए जा रहे वोटर चेतना अभियान से जुड़ना होगा। नए मतदाता बनाने के लिए 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके लोगों को नए वोटर लिस्ट में शामिल करना होगा इसके साथ ही जो फर्जी मतदाता है उन पर भी विशेष नजर रखनी होगी उनका वोटर लिस्ट से नाम कटवाने का भी कार्य करना है। इसके लिए दो चरणों में अभियान चलेगा पहले चरण में 25 व 26 नवंबर और दूसरा 2 व 3 दिसंबर होगा वोटर चेतना कार्यक्रम को एक अभियान के रूप में चलना होगा। प्रत्येक घर-घर पहुंचकर नए वोट बनाने के लिए चेतना जागृत करनी है जिला कार्यशाला के उपरांत 23 नवंबर को विधानसभा एवं 24 नवंबर को शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित होगी जिसमें नए वोट बनाने की रणनीति बनेगी। जो कार्यकर्ता नया वोट बनाएगा उसको क्षेत्र व प्रदेश द्वारा दिए गए हेल्पलाइन नंबर 9219938383 पर व्हाट्सएप के माध्यम से फोटो अपलोड करनी होगी। 3 दिसंबर से 26 जनवरी के मध्य पूरे जनपद में भारत विकास यात्रा निकाली जाएगी । इन यात्राओं के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर केंद्र सरकार की उपलब्धियां का प्रचार करेंगे। पूर्व में हुए 2019 के लोकसभा चुनाव से अधिक 2024 के चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के लिए वाटर चेतना अभियान एवं भारत विकास संकल्प यात्रा में कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है।

   क्षेत्रीय मंत्री व वोटर चेतना अभियान प्रभारी देवेंद्र देव गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है और इसके लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र में फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना आवश्यक है। ज्यादा से ज्यादा मत पार्टी के पक्ष में हो इसके लिए नए-नए मतदाताओं को वोटर लिस्ट में जोड़ना होगा।

   भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया सभी मंडलों एवं शक्ति केंद्रो पर प्रवासि कार्यकर्ता की नियुक्ति की गई है। जो कार्यकर्ता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान में रुचि नहीं लगा उसको तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी मुक्त कर दिया जाएगा। इस अभियान में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी भाजपा का संगठन 24 घंटे और 365 दिन कार्य करने वाला संगठन है अन्य राजनीतिक दल केवल चुनाव के वक्त ही दिखाई देते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सबसे अधिक मजबूत होकर तीसरी बार केंद्र की सत्ता पर काबिज होगी।

   इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुनील रावत ने किया इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, सैनिक प्रकोष्ठ क्षेत्रीय सहसंयोजक वीरेंद्र सिंह राठौर, शिक्षण प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक भास्कर दत्त द्विवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत, दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री फतेहचंद वर्मा, जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, सरस्वती वर्मा, जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चित्रा अग्निहोत्री, रमला राठौर, हेमचंद्र राजपूत, धीरेंद्र वर्मा, फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान, अभिषेक त्रिवेदी, लालाराम शाक्य, विकास पांडेय, राजकुमार वर्मा, अरशद मंसूरी, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।