फर्रुखाबाद: तहसील अमृतपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस, 67 शिकायतें प्राप्त, 2 का मौके पर निस्तारण

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 दिसंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसील अमृतपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और विभागवार शिकायतें दर्ज की गईं।

कार्यक्रम में कुल 67 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें राजस्व विभाग से संबंधित 33, पुलिस विभाग की 09, विकास विभाग की 11, विद्युत विभाग की 07, खाद्य एवं रसद विभाग की 02 तथा अन्य विभागों से संबंधित 05 शिकायतें शामिल रहीं। प्राप्त शिकायतों में से 02 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनहित में पहल करते हुए 02 पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड मौके पर बनवाकर उन्हें वितरित किए गए, जिससे लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को शीघ्र राहत मिल सके।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों की उपस्थिति में समाधान दिवस को प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने का प्रयास किया गया।