फर्रुखाबाद:नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप योजना (NMMSS) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, सफल छात्रों को मिलेगा ₹12000 प्रतिवर्ष

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस योजना का लाभ सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले योग्य विद्यार्थियों को मिलेगा।

क्या है योजना?

इस योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक प्रतिवर्ष ₹12000 की छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह राशि सीधे DBT के माध्यम से विद्यार्थियों के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी।

आवेदन व परीक्षा कार्यक्रम

आवेदन प्रारंभ तिथि: 15 सितम्बर 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 10 अक्टूबर 2025

शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 10 नवम्बर 2025

परीक्षा तिथि: 16 नवम्बर 2025 (शनिवार)

विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं।

पात्रता मानक

1. विद्यार्थी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 8 में अध्ययनरत होना चाहिए।

2. पिछली कक्षा (कक्षा 7) में न्यूनतम 55% अंक होना अनिवार्य है (SC/ST वर्ग के लिए 5% की छूट)।

3. अभिभावक की वार्षिक आय ₹3.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

परीक्षा पैटर्न

मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT) – 90 प्रश्न, जिसमें तर्क क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच, गणितीय दक्षता, सामान्य ज्ञान, पहेलियाँ, और अन्य प्रश्न शामिल होंगे।

शैक्षिक योग्यता परीक्षा (SAT) – 90 प्रश्न, जो कक्षा 7 एवं 8 के स्तर पर विज्ञान, सामाजिक अध्ययन और गणित विषयों से पूछे जाएंगे।

⏱ कुल समय – 180 मिनट (विशेष आवश्यकता वाले छात्रों को 30 मिनट अतिरिक्त)।

महत्वपूर्ण निर्देश

आवेदन केवल ऑनलाइन शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

जिलेवार मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप का लाभ मिलेगा।

आरक्षित वर्ग के लिए निर्धारित कोटे के आधार पर चयन होगा।

यदि आपके आसपास कोई बच्चा या बच्ची सरकारी स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ रहा है तो इस योजना का फॉर्म अवश्य भरवाएं। यह छात्रवृत्ति न सिर्फ आर्थिक सहयोग देगी बल्कि विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में प्रोत्साहित भी करेगी।