फर्रूखाबाद: पीएम YASASVI योजना के आवेदन की तिथियाँ संशोधित, 15 नवंबर तक छात्र कर सकेंगे आवेदन

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 नवंबर 2025 भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित PM YASASVI Top Class School Education for OBC, EBC & DNTs योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के आवेदन एवं सत्यापन की तिथियों में संशोधन किया गया है। इस संबंध में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, फर्रूखाबाद द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार—

1️⃣ छात्र-छात्राओं द्वारा आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।

2️⃣ शिक्षा संस्थानों के नोडल अधिकारी द्वारा आवेदन के सत्यापन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2025 रहेगी।

3️⃣ वहीं राज्य नोडल अधिकारी द्वारा सत्यापन की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2025 तय की गई है।

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि पात्र छात्र/छात्राएँ योजना के अंतर्गत अपना ऑनलाइन आवेदन https://scholarships.gov.in पोर्टल पर कर सकते हैं।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी योगेश पाण्डेय ने जनपद के सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर विद्यार्थियों के आवेदन एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण कराएं, ताकि कोई पात्र छात्र योजना के लाभ से वंचित न रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह योजना सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग एवं घुमंतू जनजातियों के मेधावी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में मदद करेगी।