फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत एंटी रोमियो टीम ने किया जागरूकता अभियान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अक्टूबर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति अभियान 5.0” के अंतर्गत आज फर्रुखाबाद जिले के थाना कमालगंज क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम / महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान टीम ने उपस्थित छात्राओं और महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, तथा महिला थाने के संपर्क सूत्रों की विस्तृत जानकारी दी।

महिलाओं को किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

टीम ने बताया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन” को सशक्त बनाना है, जिससे समाज में महिलाओं को भयमुक्त वातावरण मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए गए तथा छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

स्थानीय लोगों ने अभियान की सराहना की और इस पहल को महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक प्रभावी कदम बताया।