र्फर्रुखाबाद: मेड के विवाद में गुस्साए युवक ने कृषक की गोली मारकर की हत्या

शमशाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेंड काटनें के विवाद में दबंगों नें कृषक के सीने में गोली मार दी| जिसे परिजन उसको लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे तो उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया| आरोपी पुलिस के हाथ अभी नही लगे है|
शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मुरैठी निवासी लगभग 40 वर्षीय धनवीर सिंह पुत्र रामविलास यादव किसान थे| उनकी पुत्री सोनम नें बताया कि दोपहर को पिता के साथ गाँव के ही दंबगो से खेत की मेंड काटनें को लेकर विवाद हो गया था| जिसके बाद धनवीर जब घर के निकट अपने मवेशियों को चारा डाल रहे थे तभी आरोपी पिता-पुत्र आये और उन्होंने तमंचे से धनवीर के सीने में गोली मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया| परिजन उसे पहले चौकी उसके बाद लोहिया अस्पताल लेकर गये| जहाँ उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया| मृतक की पत्नी रजनीला व पुत्र शिवम, सत्यम व पुत्री संगम, लक्ष्मी, सोनम व स्वार्थी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थानाध्यक्ष शमसाबाद दिग्विजय सिंह नें बताया कि आरोपी अभी फरार है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|
फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह