फर्रूखाबाद:रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन एवं उनके कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मई 2025 दिन शनिवार को आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन एवं उनके कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा एवं अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन एवं अवलोकन किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया न्याय प्रिय शासन देने वाली रानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जन्म जयंती को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे जनपद में मनाया जा रहा है यह कार्यक्रम एक अभियान के रूप में चलाया गया है जिसमें विभिन्न सामाजिक कार्य संगोष्ठियों एवं प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है जिसके अंतर्गत रानी का जीवन संघर्ष एवं उनके शासन में किए गए ऐतिहासिक कार्यों को आम जनमानस के बीच प्रचारित किया जा रहा है जिला अध्यक्ष ने बताया जनपद के सभी विद्यालयों पंचायतो एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न संगोष्ठियां आयोजित हो रही है। रानी अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तिकरण का एक अद्भुत उदाहरण हैं। भाजपा सरकार रानी अहिल्याबाई होलकर के विचारों से प्रेरित होकर महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है।

 अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कहा रानी अहिल्याबाई का त्याग प्रशासनिक क्षमता एवं जन सेवा वर्तमान में नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है। पार्टी एवं संगठन ऐसे महान राष्ट्र निर्माताओ के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है तप त्याग और न्याय की प्रतीक रानी अहिल्याबाई ने सुचिता एवं सामाजिक समरसता का उदाहरण प्रस्तुत किया। वर्तमान नई पीढ़ी को उनके किए हुए कार्यों के बारे में जानकारी देने की आवश्यकता है।

इस कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार, आलू विपणन संघ के सभापति विमल कटियार, जिला महामंत्री डीएस राठौर ,जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, धर्मेंद्र राजपूत, रमला राठौर ,जिला महामंत्री सुनील रावत, कुंवरजीत राजपूत, अशनील दिवाकर आदि लोग मौजूद है।