फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार को प्रातः 11:30 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में मण्डल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025 में विजेता टीमों के प्रतिभागियों के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नोडल प्रधानाचार्य राजवीर सिंह द्वारा विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसमें खो-खो प्रतियोगिता की विजेता टीम के 09 प्रतिभागी, गोला फेंक के 01 प्रतिभागी, लम्बी कूद के 02 प्रतिभागी तथा 100 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ के 01 प्रतिभागी को पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
नोडल प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को निरंतर अभ्यास कर आगे भी जिले एवं मण्डल का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर बृजेश कुमार कार्यदेशक, सुनील कुमार, रंजीत कुमार सुमन, जगन्नाथ सिंह, रोहित कान्त सहित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फर्रुखाबाद का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का समापन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया।
