फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 अक्टूबर 2025 मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत आज थाना अमृतपुर से गठित एंटी रोमियो टीम द्वारा संत पीटर्स केजीआर पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में टीम के सदस्यों ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, महिला सुरक्षा कानूनों तथा सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत 1090, 112, 181, और 1098 जैसे हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।
एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को यह संदेश दिया कि डरें नहीं, बल्कि जागरूक बनें और अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सुरक्षा से जुड़ी कई जानकारियाँ प्राप्त कीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में स्वयं की सुरक्षा के प्रति सजगता और आत्मविश्वास बढ़ाना था, ताकि वे किसी भी परिस्थिति में अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।
