फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अक्टूबर 2025 को थाना अमृतपुर पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण (Mission Shakti 5.0) के अंतर्गत अमृतपुर बाजार में महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्तिकरण और जागरूकता के उद्देश्य से जागरूक किया गया।
इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। टीम द्वारा उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों — जैसे महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 108 तथा महिला थाने का संपर्क नंबर आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।
पुलिस टीम ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को भयमुक्त वातावरण प्रदान करना, आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें समाज में आत्मनिर्भर बनाना है। उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं ने मिशन शक्ति टीम के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की पहल से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
मिशन नारी सुरक्षा – नारी सम्मान – नारी स्वावलंबन।
