फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 01 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी अमृतपुर अजय वर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना अमृतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बालिकाओं को बहला-फुसलाकर भगाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
थाना अमृतपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 111/2025, धारा 137(2)/352/351(2) बीएनएस के तहत नामित अभियुक्त पंकज यादव पुत्र रामरहीश यादव निवासी ग्राम कोटियापुर, पिथनापुर थाना अमृतपुर तथा रंजीत पुत्र आदेश निवासी ग्राम सुल्तान नगर, कोतवाली मोहम्मदाबाद को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण:
दिनांक 27 जुलाई 2025 को पीड़ित द्वारा थाना अमृतपुर में सूचना दी गई थी कि उसकी दो नाबालिग पुत्रियों को उपरोक्त अभियुक्त बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं। तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। तत्पश्चात पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया।
बयान एवं मेडिकल परीक्षण के आधार पर मामले में धारा 180/183, 87/69/3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। तत्पश्चात अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सघन प्रयास किए गए, जिसके फलस्वरूप मुखबिर की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों से पूछताछ:
पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने अपराध स्वीकारते हुए बताया कि वे अपनी सफाई माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
अपराध इतिहास:
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध वर्तमान में दर्ज मुकदमा मु0अ0सं0 111/2025 ही दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक श्याम सिंह
महिला कांस्टेबल पूनम
कांस्टेबल मनीष कुमार
जनपद पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को इस त्वरित व प्रभावी कार्यवाही के लिए सराहना व्यक्त की है।
जनता से अपील:
पुलिस जनमानस से अपील करती है कि यदि किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी हो तो तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
