फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितंबर 2025 अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुशील शाक्य ने आज बाढ़ प्रभावित ग्राम कमालुद्दीनपुर एवं तुषौर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
विधायक ने आश्वासन दिया कि किसी भी प्रभावित परिवार को सरकार की योजनाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार हर नागरिक की सुरक्षा, सुविधा और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत करते हुए बताया कि समय पर राहत सामग्री और मदद मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। प्रशासनिक अधिकारियों को भी मौके पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
विधायक शाक्य ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को आवास, खाद्यान्न और स्वास्थ्य सुविधाओं सहित हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने सभी से एकजुट होकर इस कठिन समय का सामना करने की अपील की।
