फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने प्रांशु दत्त द्विवेदी को पुत्र रत्न की प्राप्ति पर दी बधाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जुलाई 2025 भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री सुशील शाक्य ने आज प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष व एम.एल.सी. श्री प्रांशु दत्त द्विवेदी को पुत्र रत्न की प्राप्ति पर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।इस अवसर पर आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में विधायक सुशील शाक्य ने नवजात शिशु को गोद में लेकर उसे आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि ईश्वर नवजात को दीर्घायु, स्वस्थ और सुखी जीवन प्रदान करे तथा वह अपने परिवार की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाए।

विधायक शाक्य ने प्रांशु दत्त द्विवेदी और उनके पूरे परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संतान भविष्य में समाज और राष्ट्र के हित में कार्य करने वाली बने, यही हम सबकी कामना है।इस मंगलमय अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं परिजन उपस्थित रहे। माहौल पूर्णतः उत्सवमय और भावनात्मक रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पुत्र रत्न की प्राप्ति पर हर्ष व्यक्त करना था, बल्कि भारतीय पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक एकजुटता को भी उजागर करना रहा।