फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 सितम्बर 2025 जनपद की अमृतपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सुशील शाक्य ने आज बाढ़ प्रभावित ग्राम खुटिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और राहत सामग्री वितरित की।
विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा की घड़ी में प्रदेश सरकार हर नागरिक के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी परिवार को अकेला महसूस नहीं होने दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार द्वारा हर संभव सहायता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। राहत कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि प्रभावित लोगों को तुरंत मदद मिल सके।
ग्राम खुटिया में राहत सामग्री पाकर ग्रामीणों ने विधायक और प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि किसी भी पीड़ित परिवार को भोजन, पानी और दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। राहत वितरण अभियान से लोगों में भरोसा जगा है कि सरकार उनके साथ है और शीघ्र ही सामान्य स्थिति बहाल होगी।
