फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 नवंबर 2025 सरलता और समानता के प्रतीक बौद्ध रीति-रिवाजों के साथ आज एक सादगीपूर्ण दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार सम्पन्न हुआ। अलका पुत्री श्री रामवीर सिंह शाक्य, ग्राम जाजपुर बंजारा, पोस्ट बराकेशव, जिला फर्रुखाबाद और संजय कुमार पुत्र श्री राकेश कुमार शाक्य, ग्राम बटेला, पोस्ट कसावा, जिला कन्नौज ने बौद्ध धर्म की मर्यादाओं के अनुसार विवाह के पवित्र बंधन में प्रवेश किया।
संस्कार का संचालन धर्मपाल बौद्ध द्वारा किया गया। विवाह के दौरान पंचशील, करुणा, मैत्री और समता के सिद्धांतों को समझाते हुए नवदंपत्ति को शांतिपूर्ण एवं सम्मानपूर्ण वैवाहिक जीवन का संदेश दिया गया। संस्कार सम्पन्न होने के बाद धर्मपाल बौद्ध ने दोनों को दाम्पत्य सूत्र बंधन प्रमाण पत्र प्रदान किया।
परिवारजनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुए इस पावन समारोह में सभी ने नवविवाहित दंपत्ति को शुभकामनाएँ दीं और उनके सुखमय भविष्य की कामना की। यह समारोह सामाजिक समानता, सादगी और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करता है।
