फर्रुखाबाद:अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- छोटे सिंह यादव जी जनसेवा की मिसाल थे।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2025 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव आज जनपद फर्रुखाबाद पहुंचे। वह यहां पूर्व सांसद स्वर्गीय छोटे सिंह यादव जी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए और दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे श्री अखिलेश यादव ने छोटे सिंह यादव जी के सामाजिक व राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि “छोटे सिंह यादव जी जमीन से जुड़े नेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचार और कार्य हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।”

कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय नेताओं, जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया। सभी ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। सभा में वक्ताओं ने छोटे सिंह यादव जी के जीवन संघर्ष, सरल व्यक्तित्व और गरीबों के प्रति उनकी संवेदनशीलता को याद किया।

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने क्षेत्र के लोगों से संवाद करते हुए आगामी चुनावों की तैयारी पर भी चर्चा की और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय और भावुक वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें जिले के प्रमुख समाजवादी नेताओं सहित स्वर्गीय छोटे सिंह यादव के परिजनों ने भी श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया।