फर्रुखाबाद एक साल बेमिसाल अजय कटियार को जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद को एक वर्ष पूर्ण हो गया जिला अध्यक्ष बने हुए |
उनके द्वारा किसान हित में किय गये कार्य।
(1) नेशनल हाईवे 730C पर टोल प्लाजा ग्राम बाहिदपुर के आबादी क्षेत्र में बन रहा था। जिसका लगभग 70%कार्य पूरा हो चुका था। जिसको आबादी क्षेत्र से दूर हटवाया |
(2) आदरणीय चौ राकेश टिकैत जी की सफल महापंचायत सातनपुर मंडी सम्मान कराई |
(3) सातनपुर आलू मंडी में किसानों को उनके आलू का पूरी तौल के साथ पूरा भाव दिलाया |
(4) झसी गांव के किसान को बिजली विभाग द्वारा प्रताड़ित किया गया जिसमें किसान को न्याय दिलाया।
(5) दूसरी बार आदरणीय चौ राकेश टिकैत जी की महापंचायत हथियापुर में सम्पन्न कराई |
(6) लिंक एक्सप्रेसवे में किसानों की हजारों बीघा जमीनें बचाई |
(7) धान, मक्का और बाजरा, क्रय केन्द्रों में हो रही धांधली को रोका,
(8) जनपद के गन्ना क्रय सेंटरों पर किसानों से हो रही अवैध वसूली को रोका,
(9) शमसाबाद थाने में ग्राम अध्यक्ष के साथ हुई अभद्रता से पुलिस से न्याय दिलाया |
(10) रामपुर ढपरपुर, आमिलपुर, भोपतनागला के किसानों के खेतों में जा रहे शहर के गंदे नाले के पानी और गंदगी से खेतों की हो रही बरबादी को रुकवाया |
(11) रामपुर ढपरपुर में जनसुनवाई कर प्रशासन को किसान के दरवाजे पर पहुंचाया |
ऐसे न जाने कितने मामले है जिनको इस लेख में लिखना संभव नहीं क्यों की अगर लिखने बैठा तो पोस्ट बहुत लम्बी हो जाएगी और लिखते लिखते रात हो जाएगी |
