फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस का प्रशासनिक फेरबदल: उ0नि0 श्री शंकरानन्द का स्थानांतरण थाना राजेपुर किया गया

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 31 जुलाई 2025 जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस विभाग द्वारा एक अहम प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के निर्देश पर उपनिरीक्षक श्री शंकरानन्द का स्थानांतरण थाना कायमगंज से थाना राजेपुर किया गया है।

यह स्थानांतरण राजेपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह के जनपद इटावा में आरटीसी (रीजनल ट्रेनिंग सेंटर) में प्रशिक्षण हेतु रवाना होने के कारण किया गया है। इस स्थिति में कानून-व्यवस्था की निरंतरता बनाए रखने हेतु श्री शंकरानन्द को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

फतेहगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय जनहित व पुलिस कार्यों में पारदर्शिता और तत्परता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। श्री शंकरानन्द को एक अनुभवी एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी माना जाता है और उम्मीद है कि वे राजेपुर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखेंगे।

फतेहगढ़ पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया यह त्वरित निर्णय कानून व्यवस्था के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।