फर्रूखाबाद: त्यौहार और जुमे पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासन का फ्लैग मार्च

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 त्यौहारों और जुमे के मद्देनज़र आम जनमानस में सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला।

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च लाल गेट से बीबीगंज चौकी तक किया गया। मार्च में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने आमजन को संदेश दिया कि त्योहार के अवसर पर किसी भी प्रकार की अफवाह या अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर ऐश्वर्या उपाध्याय सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। फ्लैग मार्च से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का वातावरण मजबूत हुआ और स्थानीय लोगों ने भी प्रशासनिक प्रयास की सराहना की।

प्रशासन ने अपील की है कि सभी नागरिक त्यौहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।