फर्रूखाबाद: प्रशासन ने किया सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण, आमजन को दिलाया भरोसा

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 त्यौहार और जुमे के मौके पर जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखा। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से कोतवाली फर्रूखाबाद और थाना मऊदरवाजा क्षेत्र का निरीक्षण किया।

दोनों अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि या अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने आमजन को भरोसा दिलाया कि जिले में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और धार्मिक गतिविधियां शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होंगी।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस सक्रियता का स्वागत करते हुए कहा कि अधिकारियों द्वारा स्वयं क्षेत्र में गश्त करने से आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई है।