फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 नवम्बर 2025 जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन फतेहगढ़ का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतिक्षालय, पार्किंग क्षेत्र तथा आसपास के संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग एवं फुट पेट्रोलिंग की।
चेकिंग के दौरान एएसपी डॉ. सिंह ने पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए और कहा कि रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या वाहन की तत्काल जांच की जाए और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्टेशन परिसर में तैनात पुलिस कर्मियों को लगातार गश्त करते रहने और संदिग्धों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। चेकिंग अभियान के दौरान रेलवे पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम भी मौजूद रही। इस दौरान यात्रियों से संवाद करते हुए एएसपी ने उन्हें सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
