फर्रुखाबाद:गेस्ट हाउस के बाहर सड़क पर वाहन खड़े करने पर गेस्ट हाउस मालिकों पर होगी कार्रवाई

फर्रुखाबाद: शहर में बने तमान गेस्ट हाउसों के बाहर वाहन खड़े करनें वाले गेस्ट हाउस मालिकों की अब खैर नही| नगर मजिस्ट्रेट अब इसको लेकर सख्त हो गयें है| लिहाजा अब उन्होंने फरमान जारी किया है कि सड़क पर यदि वाहन खड़े मिले तो गेस्ट हॉउस मालिक के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी|
शहर के रोड़बेज बस अड्डे के बाहर दशकों पुराने अतिक्रमण को जमीदोज करने वाले नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य नें पहले ही इतिहास रचा था| जिससे अतिक्रमणकारियों में उनकी दहशत बनी| अब उन्होंने अपनी नजर गेस्ट हाउसों के बाहर लगनें वाले जाम पर टेढ़ी की है| शुक्रवार को उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में बैठक कर गेस्ट हाउस मालिकों को निर्देश दिये| उन्होंने कहा कि बढ़पुर में बने गेस्ट हॉउसों में सर्वाधिक जाम लगता है| कार्यक्रम में शामिल होनें आने वाले लोग अपने वाहन गेस्ट हाउस के बाहर खड़ा कर देतें है| लिहाजा उससे सड़क पर निकलने वाले लोगों को निकलनें में समस्या होती है|
नगर मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिये कि सभी गेट्स हाउस मालिक अपनी 25 प्रतिशत जगह में पार्किंग बनायें| यदि गेस्टहॉउसों के बाहर जाम लगा तो फिर गेस्ट हाउस मालिक पर कार्यवाही की जायेगी| किसी भी कीमत पर सड़क पर वाहन खड़े करनें की अनुमति नही मिलेगी| बिना नक्शापास गेट्स हाउसों पर नजर
नगर मजिस्ट्रेट नें मीडिया को बताया कि बिना नक्शा पास गेस्टहाउसों पर भी प्रशासन की नजर है| यदि नक्शा होता तो पार्किंग सड़क पर नही होती| यदि जल्द ही गेस्टहाउसों की पार्किंग भीतर नही हुई तो भी बिना नक्शा पास कराये भवन निर्माण से सम्बन्धित कार्यवाही की जायेगी| ध्वस्तीकरण की कार्यवाही भी हो सकती है| सीओ सिटी नितेश कुमार, अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र कुमार आदि उपस्थिति रहे|
फर्रुखाबाद: संवाददाता धर्मवीर सिंह