फर्रुखाबाद: ओवरलोड खनन परिवहन पर कार्रवाई, तीन डंपरों पर ₹96,660 का जुर्माना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मार्च 2026 जनपद में अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनन विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खनन अधिकारी फर्रुखाबाद की ओर से थाना मऊ दरवाजा एवं कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान कुल 40 वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान तीन डंपर वाहन ओवरलोड खनन सामग्री का परिवहन करते हुए पाए गए। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध ऑनलाइन नोटिस जारी किया गया।

खनन विभाग की कार्रवाई के तहत तीनों वाहनों से कुल ₹96,660 का जुर्माना मौके पर ही जमा कराया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

प्रशासन की इस कार्रवाई से खनन माफिया और नियमों का उल्लंघन करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Leave a Comment