फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जनवरी 2026 पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को अधिक से अधिक सजा दिलाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना अमृतपुर जनपद फतेहगढ़ में पंजीकृत मु0अ0सं0-127/2009, वाद संख्या 8106/2025, धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियुक्त कल्लू उर्फ अशोक पुत्र रामकरन निवासी कोहरिया पिथनापुर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रकरण की विवेचना पूर्ण कर अभियुक्त के विरुद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय में प्रेषित किया गया।
फतेहगढ़ पुलिस टीम/मॉनिटरिंग सेल, अभियोजन पक्ष तथा कोर्ट पैरोकार/कोर्ट मोहर्रिर द्वारा निरंतर अथक प्रयास एवं प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मा0 न्यायालय ए.सी.जे.एम.-08 द्वारा दिनांक 02 जनवरी 2026 को अभियुक्त को 02 माह के साधारण कारावास एवं ₹1000/- के अर्थदंड से दंडित किया गया।
इस सफल पैरवी में पी.ओ. श्री चन्द्रेश कुमार, कोर्ट मोहर्रिर म0का0 आरती शर्मा एवं पैरोकार का0 नीरज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
फतेहगढ़ पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की दिशा में एक सराहनीय कदम है, जिससे समाज में कानून के प्रति विश्वास और सुदृढ़ हुआ है।
