फर्रुखाबाद:सामाजिक जागरूकता फिल्म “फूले” पर पूरे प्रदेश में आप का हल्ला बोल, फिल्म को बिना कट जल्द रिलीज करने की मांग।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अप्रैल 2025 सरकार और सेंसर बोर्ड की तानाशाही के खिलाफ,सामाजिक जागरूकता फिल्म फूले पर लगाए जा रहे प्रतिबंध, 13 से ज्यादा कटों पर आम आदमी पार्टी फर्रुखाबाद का हल्ला बोल, रोक पर लगाया सरकारी तानाशाही रवैया का आरोप, फिल्म को बिना कट जल्द रिलीज करने की की मांग ।

जिलाध्यक्ष इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने किया जोरदार प्रदर्शन ,लगाए तानाशाही मुर्दाबाद ,सेंसर बोर्ड मुर्दाबाद, माता सावित्री फुले अमर रहे, ज्योतिबा राव फुले अमर रहे, इंकलाब जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाए गए ।

जिलाध्यक्ष इंजी नीरज प्रताप शाक्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा  कि हाल ही में महात्मा ज्योतिबा फुले जी और माता सावित्रीबाई फुले जी के महान जीवन और संघर्षों पर आधारित एक महत्वपूर्ण फिल्म पर केंद्र सरकार के अधीन कार्यरत सेंसर बोर्ड द्वारा रोक लगाई गई है। यह रोक न केवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर आघात है, बल्कि हमारे देश के महान समाज सुधारकों की विचारधारा को दबाने का भी प्रयास प्रतीत होती है।

महात्मा फुले और माता सावित्रीबाई फुले ने सदियों से चली आ रही सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया और शिक्षा, नारी सशक्तिकरण तथा समतामूलक समाज की स्थापना के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। उनकी जीवन यात्रा को जनमानस तक पहुँचाना आज के समय की आवश्यकता है ताकि देश के युवा उनके विचारों से प्रेरणा ले सकें।

हम, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एवं उत्तर प्रदेश की जनता, इस अन्यायपूर्ण रोक का विरोध करते हैं और माननीय राष्ट्रपति महोदया से निवेदन करते हैं कि:

1. सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म पर लगाई गई रोक को तुरंत हटाने का निर्देश दिया जाए।

2. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और इतिहास के सही चित्रण को सुनिश्चित किया जाए।

3. ऐसे महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने में सरकार सकारात्मक भूमिका निभाए। इस विषय में शीघ्र संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही की जाए।

ज्ञापन देने से पहले आम आदमी पार्टी के पदाधियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और माता सावित्रीबाई फुले तथा ज्योति के बारे में चर्चा की वर्तमान समय में पहले फिल्म पर लगाया जाए प्रतिबंध पर सरकार की मनसा पर गंभीर रोज जाते सरकार देश के अंदर नफरत फैलाने वाली फिल्मों को बढ़ावा दे रही है तथा झूठ प्रचार तंत्र का इस्तेमाल कर रही है समाज सेवा शिक्षा मानव सेवा के लिए काम करने वाले जोता फूल जी और सावित्रीबाई फुले जी हम सभी के आदर्श हैं उनके जीवन के बारे में बनाई गई फिल्म हम सभी की प्रेरणा स्रोत हो सकती हैं इसको टैक्स फ्री भी किया जाए जिससे उसे समय उनके द्वारा किए गए संघर्ष को जीवन्त किया जा सके। आज देश में शिक्षा की क्रांति खुले दंपति के बदलती आई है सभी को पढ़ने लिखने का अधिकार मिला और देश में स्कूल वने। 

शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि महिलाओं को पढ़ने के अधिकार नहीं था माता सावित्री फुले और फातिमा शेख जी ने महिलाओं के लिए स्कूल खोले और शिक्षा का अधिकार दिलाया। ऐसे  महापुरुषों के संघर्ष की कहानी बिना किसी भेदभाव छेड़छाड़ के देश के लोगों को दिखाना चाहिए।

धरना प्रदर्शन में युवा जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव, जिला सचिव अमित कुमार एडवोकेट, अनुभव सिंह चौहान एडवोकेट, नंदकिशोर एडवोकेट, गौरव कुमार एडवोकेट, जितेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ, चंदन यादव एडवोकेट, अभिषेक कुशवाहा एडवोकेट, देवेंद्र सिंह, डॉक्टर विजय कुमार शाक्य, अंकित शाक्य आई टी सेल प्रभारी, एडवोकेट हरिश्चंद्र राजपूत, गौरव सिंह एडवोकेट, सचिन यादव एडवोकेट, कंचन यादव महिला जिला अध्यक्ष नवनीत सिंह जिला सचिव सोनू कुशवाह, अवनीश कुमार यादव कौशलेंद्र सिंह , साहब सिंह 7 जिला सचिव,केपी सिंह अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ महासचिव,

संजीव कुमार सिंह शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजेश कुमार प्रमोद दीक्षित तथा बड़ी संख्या में वॉलिंटियर्स मौजूद रहे ।

Leave a Comment