फर्रुखाबाद: बाबू सिंह जय सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय पर महिला संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 20 अप्रैल 2025 दिन रविवार को इटावा बरेली हाईवे के बधार पर स्थित बाबू सिंह जय सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय पर महिला संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा मंत्री डॉ रजनी तिवारी ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ रजनी तिवारी ने कहा भारत के लोकतंत्र के महत्वपूर्ण विषय पर यह चर्चा का अवसर है 1950 में देश की आजादी के बाद एक साथ चुनाव हुए और यह सिलसिला 1967 तक चलता रहा लेकिन तत्कालीन राजनीतिक दल की व्यक्तिगत लाभ के कारण एक साथ चुनाव का सिलसिला टूटा। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार के अस्तित्व में आने के बाद इस पर एक बार फिर चर्चा होने लगी है केंद्र की सरकार ने एक अच्छी पहल करते हुए राष्ट्र के आर्थिक संसाधनों प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं विकास की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए एक राष्ट्र एक चुनाव जैसे गंभीर विषय पर जन समर्थन हासिल करने का आवाहन किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच ने भारत को विश्व के ताकतवर देश के समक्ष लाकर खड़ा कर दिया है। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार को महिलाओं का सर्वाधिक समर्थन प्राप्त हुआ। देश में कई ऐतिहासिक बदलाव हुए महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 33% आरक्षण को लागू किया गया। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए वन नेशन वन इलेक्शन जैसे गंभीर मुद्दे को लेकर हर वर्ग के बीच चर्चा शुरू हो गई है भारत के 47 राजनीतिक दलों में 80% दल इसके समर्थन की बात कर चुके हैं लेकिन कुछ राजनीतिक दल स्वार्थवश इस मुद्दे को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों में समय-समय पर लोकसभा और विधानसभा के चुनाव होते हैं आचार संहिता लागू होने के साथ परिणाम तक सारे प्रशासनिक कार्य और विकास की योजनाएं प्रभावित हो जाती है एक साथ चुनाव होने से भारत की आर्थिक व्यवस्था पर बोझ कम होगा जिसके कारण विकास योजनाओं को गति मिलेगी इसके लिए हर वर्ग और समाज की महिलाओं को आगे आकर इस गंभीर मुद्दे पर आवाज बुलंद करनी होगी एक स्वावलंबी और आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लेने के लिए वन नेशन वन इलेक्शन बहुत जरूरी है। हम सभी के लिए इस संकल्प को पूरा करने का अवसर है।

   कायमगंज विधायक डॉक्टर सुरभि ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच भारत के नवनिर्माण के लिए प्रेरित करती है आपका एक वोट से एक नेता चुना जाता है एक सरकार चुनी जाती है लेकिन आपके ही एक वोट से एक राष्ट्र एक नेता चुना जाता है तो एक साथ एक चुनाव क्यों नहीं हो सकते इस गंभीर विषय पर सार्थक परिणाम लाने होंगे तब यह राष्ट्र और अधिक तेजी के साथ प्रगति पर चलेगा। आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉक्टर सुनीता यादव ने कहा एक राष्ट्र एक चुनाव इसलिए जरूरी है क्योंकि यह भारत की प्रगति से जुड़ा हुआ मुद्दा है भारत के आर्थिक संसाधनों पर पड़ने वाला भार कम किया जा सकता है।

 भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा वन नेशन वन इलेक्शन जैसे गंभीर मुद्दे पर देश की जनता का भारी जन समर्थन मिल रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच में यह भी एक महत्वपूर्ण बिंदु है भारत कैसे प्रगति के रास्ते पर निरंतर तेजी के साथ आगे बढ़े केंद्र की सरकार ऐसी सभी समस्याएं हल कर रही है जिनको पिछली सरकारों ने हल करने की तरफ कोई कदम नहीं उठाया। एक महत्वपूर्ण विषय वक्फ संशोधन अधिनियम जो दोनों सदनों में पास होकर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद कानून बन गया है। देश के आर्थिक संसाधनों पर अत्यधिक बोझ ना पड़े इसके लिए केंद्र सरकार की पहल ने जनता का ध्यान आकर्षित किया है हर वर्ग के बीच इस मुद्दे को लेकर सार्थक चर्चा जारी है युवा महिला प्रबुद्ध जनों सभी वर्ग के लोगों के बीच चर्चा की जा रही है। इस मुद्दे के हल होने के बाद यह भारत के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

 इस कार्यक्रम का संचालन चित्रा अग्निहोत्री ने किया। पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता कार्यक्रम संयोजक महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक जीआईसी फतेहगढ़ प्राचार्य दीपिका राजपूत ने विचार व्यक्त किया इस अवसर पर डॉ शैलेंद्र सिंह यादव, जिला महामंत्री डीएस राठौर, मीरा सिंह, फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर, प्राचार्य मुकेश राठौर, स्वदेश त्रिवेदी, श्वेता दुबे, कृष्ण मुरारी राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, अभिषेक बाजपेई, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, यश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment