फर्रुखाबाद:कानपुर के निराला नगर मैदान में मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में अनुसूचित वर्ग सम्मेलन को सफल बनाने की बनाई रणनीति

फर्रुखाबाद,आज 23 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं जिला संगठन प्रभारी एमएलसी डॉक्टर अरुण पाठक ने जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों के साथ भाजपा जिला मुख्यालय पर बैठक तीन सत्रों में ली।
भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया आगामी दिनांक 28 अक्टूबर को कानपुर के निराला नगर मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह की उपस्थिति में अनुसूचित वर्ग सम्मेलन आयोजित होगा जिसमें बड़ी संख्या में अनुसूचित वर्ग सम्मेलन में भाग लेने के लिए अनुसूचित वर्ग के कार्यकर्ता कानपुर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया आगामी 29 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह “नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि होंगे। यह सम्मेलन भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा आयोजित होगा जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। फर्रुखाबाद में होने वाला महिला सम्मेलन कादरी गेट स्थित ओपी लॉन में आयोजित होगा। जिला अध्यक्ष जी ने बताया इन सम्मेलनों की तैयारी के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं जिला संगठन प्रभारी अरुण पाठक ने तैयारी बैठक ली है कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं कानपुर में होने वाले अनुसूचित मोर्चे के सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए चार पहिया वाहनों एवं बसों की व्यवस्था की गई है।
बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा 2024 लोकसभा चुनाव में तीसरी बार पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर वर्ग के साथ-साथ अनुसूचित वर्ग को भी विशेष रूप से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है जिसके लिए कानपुर में होने वाले अनुसूचित वर्ग सम्मेलन में पूरे क्षेत्र में अनुसूचित वर्ग के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह रहेंगे कांग्रेस एवं बसपा की गलत नीतियों से लगातार अनुसूचित वर्ग के लोगों का इन पार्टियों से मोह भंग हो गया है केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार भारत रतन बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के विचारों और सिद्धांतों पर चल रही है पिछले कई चुनाव में अनुसूचित वर्ग के लोगों ने भाजपा को मजबूत करने का कार्य किया पिछले महीने पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि ने दलित बस्तियों में जाकर संपर्क अभियान चलाया ज्यादा से ज्यादा अनुसूचित वर्ग को भाजपा से जोड़ने के लिए संगठन के द्वारा अनेक कार्यक्रमों की योजना है। 29 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष के जनपद दौरे पर नारी शक्ति सम्मेलन कार्यक्रम में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी सुनिश्चित होगी इसके लिए महिला मोर्चा को जिम्मेदारी दी गई है। इन दोनों सम्मेलनों की सफलता के लिए मंगलवार व विधानसभा बार बैठक आयोजित की जाए।
जिला संगठन प्रभारी एमएलसी डॉ अरुण पाठक ने कहा पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले सम्मेलन में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका होगी संगठन के कार्यकर्ता इन सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मंडल विधानसभा व जिला स्तर पर बैठक करें। ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं को पहुंचाने के लिए व्यवस्थाएं की जाए जनप्रतिनिधियों को इन कार्यक्रमों के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया गया है।
सांसद मुकेश राजपूत ,सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी , विधायक सुशील शाक्य, विधायक नागेन्द्र सिंह राठौड़ जी, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला सह मीडिया प्रभारी पियूष त्रिपाठी, महामंत्री डीएस राठौर, सुनील रावत, फतेह चंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य राहुल कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी, जिला पंचायत सदस्य कुंवर जीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।