फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 सितम्बर 2025 सभी धम्मबंधुओं को नमो बुद्धाय, सम्राट अशोक महान और जय भीम के उद्घोष के साथ रविवार 21 सितंबर 2025 को महासमता बुद्ध बिहार एवं पुस्तकालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 5 व 6 अक्टूबर को होने वाले धम्म देशना एवं महापरित्रान पाठ कार्यक्रम की तैयारियों की रूपरेखा तय करना था।
बैठक की अध्यक्षता पूज्य भंते चैतसिक बोधि जी ने की। आयोजन समिति का गठन भी किया गया, जिसमें प्रमुख पदाधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
आयोजक समिति के पदाधिकारी इस प्रकार रहे:
अध्यक्ष: मा. प्रिया ओमकार शाक्य (जिला पंचायत अध्यक्ष, कन्नौज), संयोजक: भंते चैतसिक बोधि, भंते नागसेन बोधि, सहसंयोजक: रामौतार शाक्य, एड. प्रभुदयाल शाक्य, महासचिव: नरेंद्र शाक्य (सदस्य जिला पंचायत), कोषाध्यक्ष: पवन शाक्य, प्रवेश शाक्य, कार्यक्रम संचालक: अमित बौद्ध बैठक में धम्म कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न समितियों का गठन, व्यवस्था और प्रचार-प्रसार की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में उपस्थित प्रमुख धम्मबंधु एवं प्रतिनिधि:
अनुज शाक्य (युवा शाक्य संगठन, फर्रुखाबाद), एड. शिवप्रताप शाक्य (छिबरामऊ), ज्ञानसिंह (लखनऊ), मिथुन शाक्य (प्रधान जी), गौरव शाक्य, आर.के. शाक्य, सोनू शाक्य (विनोदपुर), डॉ. आलोक सिंह शाक्य, कर्मवीर सिंह शाक्य, सतेंद्र सिंह शाक्य उर्फ बॉबी, एड. सुधीर शाक्य (अलीगंज), एड. विसतोश शाक्य, एड. सुजाता गौतमी (अध्यक्ष, प्रबुद्ध भारत ट्रस्ट), एड. संजय शाक्य सहित विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि शामिल हुए।
सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि धम्म देशना और महापरित्रान पाठ न केवल समाज को आध्यात्मिक दिशा प्रदान करेगा, बल्कि बौद्ध धम्म और बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को भी जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा।
कार्यक्रम के अंत में यह संकल्प लिया गया कि 5–6 अक्टूबर का आयोजन ऐतिहासिक और अनुकरणीय बनाया जाएगा।
